Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
भारतीय सिनेमा
25 Nov, 2026

पंचायत के बाद जितेंद्र कुमार की नई फिल्म 'दालिम्ब', 4 दिसंबर को होगी रिलीज

पंचायत के पांचवें सीजन के रिलीज होने के अगले दिन जितेंद्र कुमार की नई थ्रिलर फिल्म 'दालिम्ब' जी5 पर रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

मुंबई, 25 नवंबर।

अभिनेता जितेंद्र कुमार एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी नई फिल्म 'दालिम्ब' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन तीन दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है। इसके ठीक अगले दिन, चार दिसंबर को उनकी नई थ्रिलर-ड्रामा फिल्म 'दालिम्ब' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

प्रिया एवेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र कुमार एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत मुंबई की एक सोसायटी से होती है, जहां उनका किरदार अपने लापता बच्चे की तलाश में परेशान नजर आता है। पेशे से लोक कलाकार यह व्यक्ति बच्चे को खोजने के लिए जुटता है, लेकिन उसकी तलाश धीरे-धीरे रहस्यमयी जांच में बदल जाती है।

फिल्म में प्रिया बापट महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में बच्चे के गायब होने से जुड़े सवाल, जांच की उलझनें और रहस्यमयी माहौल कहानी को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का रूप देते हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी के कई अहम हिस्सों को अभी रहस्य बनाए रखा गया है।

एक तरफ जितेंद्र कुमार 'पंचायत' के पांचवें सीजन में अपने लोकप्रिय किरदार के साथ वापसी करेंगे, वहीं 'दालिम्ब' में उनका गंभीर और रहस्यमयी रूप देखने को मिलेगा। लगातार दो दिनों में उनकी दो अलग-अलग प्रस्तुतियां रिलीज होने से दर्शकों को उनके अभिनय के दो अलग रंग देखने का मौका मिलेगा।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़