Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
27 Nov, 2026

गंगासागर मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं

पश्चिम बंगाल सरकार गंगासागर मेले में पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं, आधुनिक तंबुओं, मुफ्त पेयजल, बेहतर सफाई, परिवहन और ड्रोन निगरानी के जरिए श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

कोलकाता, 27 नवंबर।

पश्चिम बंगाल सरकार आगामी गंगासागर मेले को प्लास्टिक मुक्त, पर्यावरण अनुकूल और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक हॉगला पत्तों की झोपड़ियों के स्थान पर आधुनिक तंबू लगाए जाएंगे।

मेले में नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। प्लास्टिक के कपों की जगह कागज के कप और गिलास इस्तेमाल किए जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के लिए विशेष सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जाएगा।

नबन्ना में गुरुवार को आयोजित तैयारियों की बैठक के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेले में स्वच्छता, स्नान घाटों की व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को चौबीसों घंटे बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रशासन को इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। यात्रियों की आवाजाही के लिए 20 बड़ी नावों की व्यवस्था की जाएगी। इनमें प्रत्येक नाव एक हजार से अधिक यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखेगी।

इसके अलावा बेहाला और कोलकाता हवाई अड्डों से भुगतान आधारित हेलीकाप्टर सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जमीन, जल और हवाई क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इस व्यवस्था में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़