Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Nov, 2026

भोपाल में खेल वाटिका का लोकार्पण, छह देशों की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने किया पौधरोपण

नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेल वाटिका विकसित की गई है, जहां एशियन वूमेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली छह देशों की खिलाड़ियों ने पौधे लगाए।

भोपाल, 26 नवंबर।
राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेल मैत्री, एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में विकसित खेल वाटिका का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब इकराम की उपस्थिति में वाटिका का उद्घाटन किया।

खेल वाटिका की खासियत यह है कि मध्य प्रदेश एशियन वूमेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में हिस्सा लेने वाले छह देशों की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने यहां स्वयं पौधे लगाए हैं। खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए पौधे अंतरराष्ट्रीय मित्रता, एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि खेल वाटिका अंतरराष्ट्रीय खेल मैत्री, सद्भावना और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश देगी। यह नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की स्थायी विरासत बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को खेलों के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

हॉकी इंडिया और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त पहल का उद्देश्य खेलों को प्रतिस्पर्धा और पदकों से आगे बढ़ाकर सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक सद्भावना से जोड़ना है। वाटिका में लगाए गए पौधे प्रतियोगिता की यादों को लंबे समय तक जीवंत रखेंगे।

लोकार्पण के बाद मंत्री सारंग ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी पदाधिकारियों के साथ खेल गांव का भ्रमण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आवासीय व्यवस्थाओं, सुविधाओं और खेल अधोसंरचना का जायजा लिया। अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी परिसर में खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़