Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Nov, 2026

वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगा नियमितीकरण और बोनस

वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के बाहरी सेवा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और बोनस भुगतान की मांग को लेकर अध्यक्ष संजय नागाइच को ज्ञापन सौंपा, जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला।

भोपाल, 26 नवंबर।

वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में कार्यरत बाहरी सेवा के कर्मचारियों को नियमित करने और बोनस दिलाने की मांग को लेकर सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागाइच को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने किया।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों से अध्यक्ष को अवगत कराया गया। इस पर संजय नागाइच ने आश्वासन दिया कि नियमितीकरण और बोनस भुगतान से जुड़े विषयों पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाएगी।

फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने कहा कि कार्पोरेशन के अध्यक्ष कर्मचारियों के हितों के प्रति सकारात्मक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।

अध्यक्ष की ओर से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बाहरी सेवा से जुड़े कर्मचारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़