Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Nov, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप को मिला कांस्य पदक

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप को औद्योगिक उपलब्धियों, निवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत के आकर्षक प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक मिला।

भोपाल, 26 नवंबर।

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप को बेहतर प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक मिला है। भारत मंडपम में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में प्रदेश को यह सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से मंडप संचालक बीएन तिवारी ने पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक समरथ मंडलोई सहित अधिकारी, कलाकार और शिल्पकार मौजूद रहे।

मेले की विकास और विरासत विषयवस्तु के अनुरूप मध्यप्रदेश मंडप को सजाया गया था। यहां प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास नीति-2025, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति एवं क्रियान्वयन योजना-2025 और औद्योगिक भूमि आवंटन नियमों की जानकारी भी दी गई।

मंडप का प्रवेश द्वार महाकाल लोक की तर्ज पर तैयार किया गया। उज्जैन की वेधशाला, वराहमिहिर की खगोलीय परंपरा और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के साथ खजुराहो, सांची, भीमबैठका, महेश्वर, राजवाड़ा और ग्वालियर दुर्ग की विरासत को भी दर्शाया गया।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़