भोपाल, 26 नवंबर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री स्व. शालिगराम तोमर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में स्व. तोमर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया। संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से प्रेरित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से लोगों में सेवा के संस्कार विकसित करने के लिए स्व. शालिगराम तोमर के प्रयासों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

















