Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
27 Nov, 2026

वाराणसी में शनिवार को विशेष लोक अदालत, लंबित वाहन चालानों के निस्तारण का मौका

वाराणसी जिला न्यायालय में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जहां वाहन स्वामी और चालक अपने लंबित यातायात चालानों का नियमानुसार निस्तारण करा सकेंगे।

वाराणसी, 27 नवंबर।

वाहन चालान के मामलों को निपटाने के लिए वाराणसी जिला न्यायालय में 28 नवंबर, शनिवार को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित चालानों का नियमानुसार कम राशि में निस्तारण कराने की सुविधा मिलेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वाहन मालिकों और चालकों से विशेष लोक अदालत में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। संबंधित लोग शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में पहुंचकर अपने लंबित चालानों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इस प्रक्रिया में वाहन स्वामियों और चालकों की सहायता के लिए पैरा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) की मदद भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही लोक अदालत से जुड़ी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।

जानकारी और सहयोग के लिए प्राधिकरण ने पीएलवी के संपर्क नंबर जारी किए हैं। प्रदीप कुमार वर्मा से 8112810960, मदन चौहान से 9305727838 और शांता विश्वकर्मा से 9454369138 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्राधिकरण ने जिन वाहन मालिकों के चालान लंबित हैं, उनसे इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर नियमानुसार चालानों का निस्तारण कराने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़