Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Nov, 2026

चित्रकूट में 21-22 दिसंबर को कैबिनेट बैठक की तैयारी, 240 से अधिक कमरों की व्यवस्था पर नजर

चित्रकूट में 21 और 22 दिसंबर को संभावित मंत्रिमंडल बैठक को लेकर प्रशासन ने विकास कार्यों की समीक्षा कर बुनियादी सुविधाएं और आवास व्यवस्था तैयार करने की कवायद शुरू की है।

चित्रकूट, 27 नवंबर।

धार्मिक नगरी चित्रकूट में 21 और 22 दिसंबर को संभावित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक के लिए 240 से अधिक कमरों की व्यवस्था की आवश्यकता बताई गई है। इसके लिए आरोग्यधाम परिसर को संभावित आयोजन स्थल के तौर पर देखा जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए संभागीय आयुक्त शीलेंद्र सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने चित्रकूट पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने सड़क, बिजली और सीवर सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। हालांकि, मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर जिला प्रशासन को अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

कलेक्टर ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। संभावित बैठक को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी 2024 को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास की पहली बैठक में शामिल हुए थे। अब करीब 22 महीने बाद उनके मंत्रिमंडल के साथ चित्रकूट आने की संभावना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़