Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
27 Nov, 2026

एमएसएमई की लंबित राशि जारी करने का आग्रह, केंद्रीय मंत्री ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात कर 2,250.50 लाख रुपये की लंबित राशि जारी करने और नए प्रस्तावों के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।

भोपाल, 27 नवंबर।

मध्य प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से लंबित राशि जारी कराने की पहल की गई है। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं की बकाया राशि जारी करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने लंबित मामलों के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

काश्यप ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र में निवेश और रोजगार के विस्तार से हुए बदलावों की जानकारी दी। मांझी ने प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की।

काश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश आरएएमपी योजना में अग्रणी है और एमएसएमई पंजीयन में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। एमएसई-सीडीपी के तहत हाल में स्वीकृत 15 परियोजनाओं में से 10 के लिए 7,884.40 लाख रुपये के केंद्रीय अंश के प्रस्ताव भेजे गए हैं, वहीं पांच प्रस्ताव सिडबी में लंबित हैं।

आरएएमपी योजना के तहत 150.51 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके 12 घटकों पर काम जारी है। केंद्रीय राशि खर्च करने में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर छठे और 100 करोड़ रुपये से अधिक बजट वाले राज्यों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्वीकृत 11 क्लस्टरों में चार पूरे हो चुके हैं और सात पर काम जारी है।

काश्यप ने एमएसई-सीडीपी की शेष 2,250.50 लाख रुपये की राशि जारी करने, नए प्रस्तावों को मंजूरी देने और मूल्यांकन समय पर कराने का आग्रह किया। मांझी ने इन मामलों के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़