Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
27 Nov, 2026

आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में डाक टिकट जारी, सीएम मोहन यादव ने त्याग और परोपकार को बताया महानता

भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में पांच रुपये का स्मारक डाक टिकट जारी किया गया, समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके त्याग, तप और जनकल्याण के विचारों को याद किया।

भोपाल, 27 नवंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वास्तविक महानता पद, प्रतिष्ठा या धन-दौलत से नहीं, बल्कि त्याग, तप, ज्ञान और समस्त जीवों के कल्याण के लिए किए गए निस्वार्थ कार्यों से हासिल होती है। जीवन में परोपकार और दूसरों के हित के लिए समर्पण ही व्यक्ति को महान बनाता है।

शुक्रवार को भोपाल के एमपी नगर स्थित विद्योदय तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट के विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री ने उनके जीवन और विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज तपस्या, संयम, त्याग और करुणा के अद्भुत प्रतीक थे। उनके जीवन का संदेश समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य ने पारिवारिक जीवन छोड़कर साधना और जनकल्याण का मार्ग अपनाया तथा ‘जियो और जीने दो’ की भावना को व्यवहार में उतारा। केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने पांच रुपये मूल्य के स्मारक डाक टिकट के जारी होने को श्रद्धांजलि बताया।

संत समय सागर महाराज के सानिध्य में टिकट का विमोचन हुआ। मुख्यमंत्री ने संत के चरण प्रक्षालन किए और आचार्य के चित्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, डाक विभाग के अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़