Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Nov, 2026

अंबेडकर और संविधान पर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही : हेमंत खंडेलवाल

जबलपुर में सेवा दूत अभियान के प्रशिक्षण शिविर में हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर अंबेडकर और संविधान के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

जबलपुर, 27 नवंबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। जबलपुर में शुक्रवार को आयोजित सेवा दूत अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव में पराजित कराने में भूमिका निभाई, वह आज संविधान की रक्षा की बात कर रही है।

खंडेलवाल ने कांग्रेस से अपने पुराने फैसलों को लेकर जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्राओं के आयोजन से संविधान के प्रति प्रतिबद्धता साबित नहीं होती। भाजपा बाबा साहब के विचारों, सामाजिक समरसता के संदेश और उनके स्मारकों के संरक्षण के लिए काम कर रही है।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक इंदु तिवारी, अभिलाष पांडेय और जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

चंद्रशेखर तिवारी ने अभियान के संचालन संबंधी पहलुओं को समझाते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता, सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और जनसंवाद मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने का आह्वान किया गया।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़