Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वाइल्ड लाइफ
23 Mar, 2026

भारतीय वैज्ञानिकों ने दक्कन प्रायद्वीप में नई कॉकरोच प्रजाति नियोलोबोप्टेरा पेनिन्सुलारिस की खोज की

भारतीय वैज्ञानिकों ने डीएनए तकनीक और समेकित वर्गीकरण पद्धति से नई कॉकरोच प्रजाति की पहचान की, जिससे भारत में कुल कॉकरोच प्रजातियों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है।

हुगली, 23 मार्च।

भारतीय वैज्ञानिकों ने दक्कन प्रायद्वीप के कृषि क्षेत्रों में पाई जाने वाली कॉकरोच की नई प्रजाति की खोज की है, जिसे अत्याधुनिक डीएनए तकनीक और समेकित वर्गीकरण पद्धति के माध्यम से पहचाना गया।

इसे नियोलोबोप्टेरा पेनिन्सुलारिस नाम दिया गया है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की निदेशक धृति बनर्जी ने बताया कि यह खोज भारतीय कीट विज्ञान में मील का पत्थर साबित होगी।

अध्ययन में पारंपरिक शारीरिक विश्लेषण, जननांग संरचना का सूक्ष्म अध्ययन, डीएनए बारकोडिंग और फाइलोजेनेटिक विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया।

इस खोज से भारत में कॉकरोच प्रजातियों की संख्या 190 हो गई है, जिनमें लगभग 50 प्रतिशत प्रजातियां स्थानिक हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकांश कॉकरोच हानिकारक नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण में पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण और खाद्य श्रृंखला बनाए रखने में सहायक हैं।

अध्ययन के प्रमुख वैज्ञानिक बसुदेव त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में डीएनए बारकोडिंग के जरिए और नई प्रजातियों की पहचान की संभावना है।

यह शोध भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के पुणे और चेन्नई केंद्रों तथा प्रोफेसर रामकृष्ण मोरे आर्ट्स-कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज, पुणे के सहयोग से किया गया है और इसे ‘रिकॉर्ड्स ऑफ द जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़