Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वेब सीरीज
06 Mar, 2026

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों में सहमति का संदेश

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो रिश्तों में सहमति और समाज की सोच पर सवाल उठाती कहानी दिखाती है।

मुंबई, 6 मार्च।

सशक्त अभिनय के लिए पहचान रखने वाली दिव्या दत्ता एक बार फिर दर्शकों के सामने नई और संवेदनशील कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस सीरीज के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि शादी किसी को जबरन अधिकार नहीं देती और किसी भी रिश्ते में सहमति सबसे महत्वपूर्ण होती है।

समाज की सोच पर उठाए गए सवाल

करीब 1 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक आदर्श परिवार के दृश्य से होती है। इस सीरीज में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि संजय मिश्रा उनके पति के किरदार में दिखाई देंगे। ट्रेलर में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि विवाह के बाद भी पत्नी की सहमति सबसे जरूरी होती है और किसी भी तरह की जबरदस्ती को गलत बताया गया है। कहानी समाज में लंबे समय से चली आ रही सोच और मानसिकता पर सवाल खड़े करती है।

20 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी सीरीज

निर्देशक शशांत शाह के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण एसवीएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। सीरीज में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा के अलावा सरिता जोशी, टीनू आनंद, फैसल राशिद, सिद्धार्थ शॉ और प्रसन्ना बिष्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। छह एपिसोड की यह सीरीज 20 मार्च से जियो होस्टर पर स्ट्रीम की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़