लखीमपुर (असम), 25 मार्च।
लखीमपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है। पथालिपहाड़ क्षेत्र में बीती रात स्थिति भयावह हो गई।
तूफान उस समय आया जब एक भाओना (नाट्य प्रस्तुति) समारोह चल रहा था। तेज हवाओं के कारण पंडाल अचानक गिर गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
इसी बीच बंगालमारा क्षेत्र से भी नुकसान की खबरें आई हैं, जहां तूफान की चपेट में आने से कई घर क्षतिग्रस्त हुए। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।












