पश्चिम मेदिनीपुर, 27 मार्च।
जिले के बेलदा थाना अंतर्गत श्यामपुरा इलाके में गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा खड़गपुर–बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान महेश राम के रूप में की है। वह उत्तर प्रदेश के मधुबनी जिले के निवासी थे और काम के सिलसिले में लंबे समय से बेलदा के श्यामपुरा इलाके में रह रहे थे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खड़गपुर से ओडिशा की ओर जा रही एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर श्यामपुरा इलाके में सड़क पर खड़े महेश राम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह मौके पर ही घायल होकर दम तोड़ बैठे।
सूचना मिलने पर बेलदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












