अपराध
24 Feb, 2026

मोबाइल चोरी के शक में किशोर की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर आक्रोश

मालदा के कुशिदा हाट में मोबाइल चोरी के शक में भीड़ द्वारा किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल होने से इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया।

मालदा, 24 फरवरी 2026।

मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के बंगाल-बिहार सीमा स्थित कुशिदा हाट में हुई, जहां दिनदहाड़े बाजार में भीड़ ने किशोर पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि किशोर ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। मंगलवार दोपहर कुशिदा हाट में स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पकड़ लिया और उसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लोग, जिनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं, किशोर को पीटते नजर आ रहे हैं। भीड़ ने उसके कपड़े उतारने की भी कोशिश की। किशोर लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग नहीं रुके। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और निंदा का माहौल बन गया है।

हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की घटना को लेकर जागरूक नागरिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।