अन्य राज्य
19 Feb, 2026

6 विभूतियों और 3 संस्थाओं को राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमाचल श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

हिमोत्कर्ष परिषद ने वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय एकात्मकता और हिमाचल श्री पुरस्कारों की घोषणा की, समारोह 1 मार्च को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में होगा।

ऊना, 19 फ़रवरी।

हिमोत्कर्ष परिषद ने वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय एकात्मकता और हिमाचल श्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। परिषद के मुख्य सलाहकार और सेवानिवृत एचएएस अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि 1 मार्च को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के सभागार में परिषद के 52वें वार्षिक समारोह में उत्तर भारत की छह विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार और तीन विभूतियों/संस्थाओं को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार में कांगड़ा के शाहपुर से शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार, अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक पुरस्कार (मरणोपरांत), ऊना के बाथू गांव से बीएसएफ उपनिरीक्षक व्यास देव को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार, सिरमौर के शिलाई से भारतीय महिला कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा को श्रेष्ठ युवा प्रतिभा (खेल) पुरस्कार, हमीरपुर से पंजाब केसरी टीवी हिमाचल के राज्य प्रमुख डा. संजीव शर्मा को श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, बिलासपुर के डा. अनिकेता शर्मा को उत्कृष्ट चिकित्सक पुरस्कार और हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (दिल्ली) को उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

हिमाचल श्री पुरस्कार में ऊना के डंगोली गांव के जिला जज शिव करण राणा को शान-ए-ऊना पुरस्कार, चंडीगढ़ की हिमाचल महासभा को उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था पुरस्कार और बिलासपुर के साहित्यकार श्याम लाल शर्मा को श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़