नई दिल्ली, 09 नवंबर।
दिवाली के अगले दिन सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की नरमी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आई गिरावट के बाद देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,560 से 1,43,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,590 से 1,31,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,31,740 रुपये दर्ज किया गया। मुंबई में दोनों श्रेणियों की कीमत क्रमशः 1,43,560 रुपये और 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। भोपाल में भी यही भाव दर्ज किए गए। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चेन्नई और कोलकाता के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में सोने की कीमतें समान रहीं। इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,640 रुपये दर्ज किया गया।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट का रुख रहा। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।














