Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
11 Nov, 2026

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन समेत चार खिलाड़ियों की वापसी

भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम की कप्तानी में 14 सदस्यीय टीम चुनी है।

वेलिंगटन, 11 नवंबर।

भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। घोषित दल में जैकब डफी, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे और टॉम ब्लंडेल को फिर से जगह मिली है। चोट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ हाल में हुई सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।

रचिन रविंद्र को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान दाएं कंधे में चोट लगी थी। उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया था, जिसके कारण वह एकदिवसीय और टी20 मुकाबलों से बाहर रहे। डेवोन कॉनवे शुरुआती एकदिवसीय मैच से पहले लगी चोट से उबर रहे थे। वहीं, टॉम ब्लंडेल जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को उसकी धरती पर 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराने वाली न्यूजीलैंड टीम में बेन सीयर्स, जैक फॉल्क्स और विल ओ'रूर्क को शामिल नहीं किया गया है। सीयर्स टखने और फॉल्क्स कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि ओ'रूर्क अभी वापसी की प्रक्रिया में हैं। केन विलियमसन भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दौरान ही संन्यास ले लिया था।

टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे। जैकब डफी की भी दल में वापसी हुई है। भारत के खिलाफ यह श्रृंखला न्यूजीलैंड के नए बल्लेबाजी कोच बीएल वॉटलिंग के कार्यकाल की शुरुआत भी होगी। वह 16 नवंबर से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट के रोमांचक सत्र की शुरुआत करेंगे। टीम में उन खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड में खेला था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर साथ खेलना और घरेलू मैदान पर पिछली सफलता को दोहराने का प्रयास करना अच्छा रहेगा।

वाल्टर के अनुसार, मार्च तक न्यूजीलैंड को कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इससे टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसकों को लगातार मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण अंक दांव पर होंगे, लेकिन टीम का पूरा ध्यान भारत जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रहेगा।

न्यूजीलैंड फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के बाद टीम दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट खेलेगी। इसके बाद फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

|
वीडियो फीचर

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं


भोपाल स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर! आदमपुर कचरे ने बिगाड़ी शहर की पहचान

दीपावली पर 11 गांवों में पहुंचे CM मोहन यादव, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात

कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दाम 96% तक घटे

7 दिसंबर से शुरू होगा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

गोवर्धन पूजा पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ के लिए ₹800 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी

आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

15° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़