दक्षिण कोरिया की जिन यांग, येजिन ओह और दाजुंग नाम की टीम 1748 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता। वियतनाम की टीम ने 1745 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारतीय टीम की ओर से ईशा सिंह ने सर्वाधिक 590 अंक जुटाए। उन्होंने प्रिसिजन राउंड में 292 और रैपिड राउंड में 298 अंक हासिल किए। मनु भाकर ने दोनों राउंड में क्रमशः 289 और 298 अंक के साथ कुल 587 अंक बनाए। दिव्या सुबराजू ने प्रिसिजन में 289 और रैपिड में 295 अंक हासिल कर टीम के खाते में 584 अंक जोड़े।
ईशा ने प्रिसिजन की तीन सीरीज में 97, 96 और 99 अंक बनाए। रैपिड राउंड में उनका प्रदर्शन और बेहतर रहा, जिसमें उन्होंने 100, 98 और 100 अंक हासिल किए। मनु ने प्रिसिजन में 96, 96 और 97 तथा रैपिड में 99, 99 और 100 अंक जुटाए। दिव्या ने प्रिसिजन में 97, 98 और 94 तथा रैपिड में 98, 99 और 98 अंक बनाए।
व्यक्तिगत फाइनल में ईशा और मनु
व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई है। ईशा सिंह तीसरे और मनु भाकर छठे स्थान पर रहीं। दोनों महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मुकाबला करेंगी। इस स्पर्धा का फाइनल लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के कोटा स्थान हासिल करने का अवसर भी देगा।
विश्व चैंपियनशिप में भारत के अन्य पदक
इससे पहले निवेदिता वेलूर नायर ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया।
रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की टीम ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में रविंदर ने व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया। वहीं, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और शांभवी क्षीरसागर ने रजत पदक हासिल किया।













