Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
09 Nov, 2026

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, तीनों प्रारूपों में स्मृति मंधाना कप्तान

भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी, तीनों प्रारूपों में स्मृति मंधाना कप्तानी करेंगी।

नई दिल्ली, 9 नवंबर।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों प्रारूपों की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने इस दौरे के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। स्मृति मंधाना टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। दीप्ति शर्मा को टेस्ट और वनडे में उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टी-20 टीम की उपकप्तानी शेफाली वर्मा संभालेंगी।

इस दौरे में भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मैच से होगी।

9 दिसंबर से शुरू होगा दौरा

टेस्ट के बाद 16 दिसंबर को पार्ल में पहला वनडे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में होगा।

टी-20 सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर को बेनोनी में आयोजित होगा। दूसरा और तीसरा मुकाबला 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।

तीनों प्रारूपों के लिए भारतीय टीम

टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

टी-20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

|
वीडियो फीचर

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं


भोपाल स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर! आदमपुर कचरे ने बिगाड़ी शहर की पहचान

दीपावली पर 11 गांवों में पहुंचे CM मोहन यादव, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात

कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दाम 96% तक घटे

7 दिसंबर से शुरू होगा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

गोवर्धन पूजा पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ के लिए ₹800 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी

आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

15° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़