टॉप न्यूज़
26 Mar, 2026

जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतें, विमानन कंपनियों के लिए हवाई किराए बढ़ाने का दबाव

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते जेट फ्यूल की कीमत में पिछले एक महीने में 100% से अधिक की तेजी आई। एयरलाइंस ने हवाई किराए बढ़ाने से बचने के लिए सरकार से राहत की मांग की।

नई दिल्ली, 26 मार्च

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई यात्रा प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनातनी के चलते जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में पिछले एक महीने में वैश्विक स्तर पर 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई है। इस स्थिति में विमानन कंपनियों के सामने हवाई किराए बढ़ाने की मजबूरी पैदा हो गई है।

जेट फ्यूल के दाम बढ़ने से दबाव झेल रही एयरलाइंस ने केंद्र सरकार से एयरपोर्ट चार्ज में कटौती की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि यदि चार्ज कम नहीं किया गया, तो हवाई किराए में उन्हें लगभग दोगुनी वृद्धि करनी पड़ सकती है।

फरवरी के बाद से जेट फ्यूल की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल 95.90 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा था, जो अब 197 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इस प्रकार सिर्फ एक महीने में कीमत दोगुनी से अधिक हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई तेजी का असर भारतीय बाजार में भी स्पष्ट दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप सामंजस्य बनाए रखने और नुकसान से बचने के लिए भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) अप्रैल में एटीएफ की कीमत में एक बार फिर वृद्धि कर सकती हैं। इससे पहले से बढ़ी ऑपरेटिंग लागत और अधिक बढ़ जाएगी और इसका असर हवाई टिकट के दाम पर भी पड़ेगा।

विमानन कंपनियों ने केंद्र से हवाई अड्डों पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में कटौती के साथ टैक्स राहत की भी मांग की है, ताकि जेट फ्यूल के महंगे होने से बढ़ी लागत को कुछ हद तक संतुलित किया जा सके। हालांकि, अधिकांश प्रमुख हवाई अड्डों का निजी संचालन होने के कारण चार्ज में कटौती की संभावना कम मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी एयरलाइन की कुल ऑपरेटिंग लागत में जेट फ्यूल लगभग 40 प्रतिशत का योगदान करता है। फ्यूल की कीमत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर भी असर पड़ता है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है, जिससे जेट फ्यूल की खपत बढ़ रही है और संचालन खर्च बढ़ रहा है।

ऐसी स्थिति में यदि एयरपोर्ट चार्ज और टैक्स में राहत नहीं दी गई, तो विमानन कंपनियों के लिए हवाई किराए में बढ़ोतरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।