Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
यात्रा
05 Mar, 2026

दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव के बीच दुबई में फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर्स और 378 यात्रियों को यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की विशेष उड़ान से ढाका लाया गया। क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने से कई उड़ानें रद्द हुईं।

यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को लेकर ढाका पहुंच गई। यह लोग पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे हुए थे। इनके साथ सैकड़ों बांग्लादेशी यात्रियों को भी विशेष उड़ान से वापस लाया।बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स 28 फरवरी को युद्ध जैसे हालात शुरू होने के बाद से पिछले पांच दिनों से यूनाइटेड अरब अमीरात में फंसे हुए थे। इससे उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। यूएस-बांग्ला एयरलाइंस ने आज यहां एक बयान में कहा कि उसने इस इलाके में फंसे बांग्लादेशी नागरिकों की मदद के लिए अपनी मानवीय कोशिश के तहत उनकी वापसी में मदद की।एयरलाइन के मुताबिक पश्चिम एशिया में बदलते हालात से प्रभावित बांग्लादेशियों को वापस लाने के लिए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमित लेकर दो विशेष उड़ान शुरू की गई हैं। आज 27 क्रू मेंबर्स समेत 378 यात्रियों को लेकर एक विशेष उड़ान ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। ऐसी ही एक उड़ान के शुक्रवार सुबह ढाका पहुंचने की संभावना है।ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव के चलते गुरुवार को ढाका हवाई अड्डे पर 34 उड़ान निरस्त कर दी गईं। पिछले छह दिनों में कुल 210 उड़ान निरस्त की जा चुकी हैं। इसकी पुष्टि बांग्लादेश सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी कवसर महमूद ने की। उन्होंने कहा कि ईरान, इराक, कुवैत, यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, कतर और जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़