Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वाइल्ड लाइफ
05 Oct, 2026

कूनो में गूंजी किलकारियां, मादा चीता ने दिए 5 शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता केजेपी21 ने पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई।

कूनो, 05 अक्टूबर।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सोमवार को भारतीय मूल की मादा चीता केजेपी21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि मुखी और केजीपी12 के बाद केजेपी21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने इसे भारत में चीता संरक्षण और आबादी बढ़ाने के प्रयासों में अगली पीढ़ी के आगमन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नवजात पांचों शावकों के पिता बोत्सवाना मूल के नर चीता हैं। ऐसे में इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना की वंशावली भी आगे बढ़ी है, जिससे देश में विकसित हो रही चीता आबादी के आनुवंशिक आधार में एक नई कड़ी जुड़ी है। भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को भारत में चीता पुनर्वास की प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण अध्याय बताया और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, मैदानी कर्मचारियों, प्रबंधकों तथा अन्य टीम सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती पर चीतों की नई पीढ़ी का जन्म इस संरक्षण अभियान की प्रगति को दर्शाता है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़