Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
फैशन
29 Sep, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का शाही अंदाज, टियारा और मखमली ड्रेस ने खींचा ध्यान

पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय ने शाही अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

पेरिस, 29 सितंबर।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने खास फैशन अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने एफिल टॉवर के खूबसूरत नजारे के बीच प्लेस जॉफ्रे में आयोजित रैंप शो में हिस्सा लिया।

लॉरियल पेरिस की वैश्विक एंबेसडर ऐश्वर्या ने इस साल की थीम 'वॉक योर वर्थ' के तहत रैंप वॉक किया। उनके साथ मॉडल केंडल जेनर और अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया भी इस फैशन शो में शामिल हुईं।

लॉरियल पेरिस के नौवें 'ले डिफिले' कार्यक्रम में ऐश्वर्या का लुक खास रहा। सामने आए वीडियो में वह डिजाइनर यारा शूमेकर की तैयार की गई काले रंग की मखमली ड्रेस में दिखाई दीं।

उन्होंने अपने लुक को क्राउन स्टाइल टियारा से पूरा किया। बरगंडी रंग के बालों और आकर्षक मेकअप ने उनके अंदाज को शाही रूप दिया। रैंप पर उनकी मौजूदगी और आत्मविश्वास शो के प्रमुख आकर्षणों में रहा।

ऐश्वर्या लंबे समय से लॉरियल पेरिस से जुड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। शो के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा तेज हो गई है।

प्रशंसक उनके शाही अंदाज, स्टाइल और रैंप वॉक की तारीफ कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़