मुंबई, 26 अक्टूबर।
फिल्म ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश अब इसके वितरण से जुड़े काम में भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का वितरण विभाग कर्नाटक में फिल्म की रिलीज संभालेगा। नमित मल्होत्रा के साथ इस महागाथा के निर्माण से जुड़े यश ने अब वितरण क्षेत्र में भी अपनी कंपनी का विस्तार किया है।
निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो हिस्सों में बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस कहानी को भव्य स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। फिल्म में यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण और कलाकारों की मौजूदगी के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। वितरण कारोबार में कंपनी की शुरुआत को उसके विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अलग-अलग क्षेत्रों में तय हुई वितरण की जिम्मेदारीफिल्म को विभिन्न क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए वितरण की जिम्मेदारियां अलग-अलग कंपनियों को सौंपी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिल्म के वितरण का काम सोनी पिक्चर्स संभालेगा, जबकि उत्तर भारत में धर्मा प्रोडक्शंस इसकी रिलीज की जिम्मेदारी निभाएगा।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वितरण का जिम्मा दिल राजू के पास रहेगा। कर्नाटक में यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का वितरण विभाग यह काम संभालेगा। तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज और केरल में मुकेश मेहता के नेतृत्व वाला ई4 एंटरटेनमेंट फिल्म को रिलीज करेगा।
‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।










