ये तस्वीरें ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने भतीजे शिवांश, भाई आदित्य राय, भाभी श्रीमा राय, बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ दिखाई दे रही हैं। परिवार के सदस्य एक मेज के आसपास बैठे हैं, जिस पर चॉकलेट केक और फूलों का गुलदस्ता रखा नजर आ रहा है।
श्रीमा राय ने पोस्ट में शिवांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए खुशियों, हंसी और प्रकृति के साथ अधिक समय बिताने की कामना की।
नीले रंग के कपड़ों में दिखीं मां-बेटी
तस्वीरों में ऐश्वर्या हल्के नीले रंग की चौड़ी बाजू वाली शर्ट और गहरे रंग के बॉटम में नजर आईं। उन्होंने बाल खुले रखे थे और सिर पर सनग्लासेस लगाए हुए थे। वहीं, आराध्या नीली डेनिम जैकेट में दिखाई दीं। दोनों के कपड़े अलग-अलग थे, लेकिन नीले रंग की समानता ने उनके लुक को खास बना दिया।
कौन हैं शिवांश राय?
शिवांश, ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय और श्रीमा राय के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम विहान राय है। दोनों आराध्या के ममेरे भाई हैं।
वर्क फ्रंट
ऐश्वर्या राय हाल ही में पेरिस फैशन वीक में नजर आई थीं। वहां उन्होंने काले रंग के फिशटेल गाउन में रैंप वॉक किया था। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और फैशन इवेंट्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।










