अन्य राज्य
24 Feb, 2026

वामपंथी नेता और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्होंने किसान और मजदूर आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सोमवार रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।

श्रीगंगानगर, 24 फरवरी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। 94 वर्षीय बेनीवाल ने श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

परिजनों के मुताबिक हीमोग्लोबिन की कमी के कारण उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम पैतृक गांव आठ एलएनपी में किया जाएगा।

16 अक्टूबर 1932 को जन्मे बेनीवाल का राजनीतिक जीवन छह दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहा। उन्होंने वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर 1967 में माकपा के टिकट पर संगरिया विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा। 1977 में टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे जनसंघर्षों से जुड़े रहे। वर्ष 1990-91 में वे संगरिया से विधायक चुने गए, लेकिन विधानसभा भंग होने से उनका कार्यकाल करीब ढाई वर्ष ही रहा। बाद में सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद उन्होंने 2004 में अंतिम बार चुनाव लड़ा और सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।

हेतराम बेनीवाल को किसान और मजदूर आंदोलनों का रणनीतिकार माना जाता था। उन्होंने राजस्थान कैनाल जमीन आवंटन आंदोलन, घड़साना किसान आंदोलन, जेसीटी मिल मजदूर आंदोलन और भाखड़ा तथा गंगनहर से जुड़े कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। आपातकाल के दौरान भी उन्हें जेल जाना पड़ा और यातनाएं सहनी पड़ीं, लेकिन उन्होंने अपने विचारों से समझौता नहीं किया।

उनकी पत्नी चंद्रावली देवी का पिछले वर्ष निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।