राजौरी, 24 मार्च।
जिला राजौरी के नौशेरा सब डिवीजन में आज एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय दुकान में अचानक एक विशाल सांप प्रकट हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
सांप को देखकर दुकानदार और आसपास के लोग घबराए और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।
बाद में टीम ने सांप को बिना किसी नुकसान के नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने वाइल्डलाइफ टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।











