कटिहार, 02 अप्रैल।
कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या-375/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि शिवम राजपूत वायरलेस गली अमला टोला का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। उसने अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग की, जिससे आम जनता में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हुआ। पुलिस अब इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।












