कोलकाता, 20 मार्च।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी प्रदीप कुमार बनर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में लिखा कि भारतीय फुटबॉल के दिग्गज प्रदीप कुमार बनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और उनकी उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और खेल से प्रेरणा लेती रहेंगी।












