शिक्षा
10 Mar, 2026

इतिहास के पन्नों में 11 मार्च : जापान का भीषण भूकंप और सुनामी

11 मार्च का दिन जापान के 2011 भूकंप और सुनामी सहित ऐतिहासिक उपलब्धियों के कारण याद किया जाता है।

इतिहास में 11 मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद की जाती है। इनमें सबसे प्रमुख घटना वर्ष 2011 में जापान में आया भीषण भूकंप और उसके बाद आई विनाशकारी सुनामी है, जिसने भारी तबाही मचाई थी।

11 मार्च 2011 को जापान के प्रशांत तट के पास तोहोकु क्षेत्र में समुद्र के भीतर 9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद उठी प्रलयंकारी सुनामी लहरों ने व्यापक तबाही मचाई। इस आपदा में 15 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए। इसे जापान के इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। यह घटना 2011 तोहोकु भूकंप और सुनामी के नाम से जानी जाती है।

11 मार्च से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाओं में 1881 में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा का कोलकाता के टाउन हॉल में अनावरण शामिल है। यह पहला अवसर था जब किसी भारतीय की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया गया।

वहीं 1948 में इसी दिन भारत के पहले आधुनिक पोत जल-ऊषा का जलावतरण विशाखापत्तनम पोर्ट से किया गया था।

इस प्रकार 11 मार्च का दिन प्राकृतिक आपदा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण इतिहास के पन्नों में विशेष स्थान रखता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़