उत्तराखंड
24 Mar, 2026

हरिद्वार में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मरीजों को पोषण किट और सम्मान

हरिद्वार में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की और निक्षय मित्र योजना की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम और सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हरिद्वार, 24 मार्च।

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी द्वारा आयोजित सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम में टीबी से संघर्षरत मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। श्री महंत ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में निक्षय मित्र योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यह संकल्प से सिद्धि की ओर एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि टीबी से लड़ाई में दवाओं के साथ पौष्टिक आहार भी अत्यंत जरूरी है। निक्षय मित्रों और स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि इस वर्ष विश्व टीबी दिवस की थीम है, "हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य संगठन, डॉक्टर और समाज मिलकर जागरूकता, निवेश और सहयोग के माध्यम से इस गंभीर बीमारी को समाप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग केंद्र की टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. शादाब सिद्दीकी, फार्मेसी अधिकारी नवल किशोर, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनिल नेगी, डॉट्स प्लस सुपरवाइजर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मोहम्मद सलीम, सौरभ शर्मा और अखिलेश जोशी शामिल रहे।

तकनीकी टीम में एसएसएस अवधेश देवरा, डीईओ राकेश गिरी, टीबीएचवी दिनेश पंत व बलबीर पलियाल तथा सहयोगी स्टाफ वार्ड बॉय सुशील लखेड़ा, गोपीचंद और सचिन को सम्मानित किया गया।

निक्षय मित्र योजना में योगदान और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा और डॉ. विजय शर्मा को भी जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने श्री महंत का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सहयोग से विभाग का मनोबल बढ़ता है और मरीजों को बीमारी से लड़ने की नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।