Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
29 Sep, 2026

नीरू ढांडा का कमाल, एशियन गेम्स में स्वर्ण के साथ नया रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में 28 सटीक निशानों के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया एशियन रिकॉर्ड बनाया।

भोपाल, 29 सितंबर।

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। जापान के आइची-नागोया में हुए फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए। उन्होंने 24 अंकों के पिछले एशियन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की।

नीरू इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ भारत को रजत पदक भी दिला चुकी हैं। भारतीय टीम ने 328 अंक हासिल किए, जिसमें नीरू के 118, आशिमा के 106 और मनीषा के 104 अंक शामिल रहे। इस वर्ष नीरू ने इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप की महिला ट्रैप स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।

अब नीरू 30 सितंबर को क्यानन चेनाई के साथ ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में उतरेंगी। क्वालिफिकेशन राउंड सुबह और फाइनल दोपहर 2:30 बजे होगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू और मनीषा को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़