Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
30 Sep, 2026

एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया।

भोपाल, 30 सितंबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि एकाग्रता, शानदार टीमवर्क और लगातार मेहनत के दम पर तीनों खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर इस जीत को और गौरवपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए देशवासियों को भी बधाई दी और इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

एक अन्य संदेश में डॉ. यादव ने कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपर्थी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ता और कड़ी मेहनत ने देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी खिलाड़ियों को इसी तरह शानदार उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़