Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
02 Oct, 2026

बांदा के अर्श मोहम्मद बने भारत के नंबर एक पुरुष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी

बांदा के अर्श मोहम्मद ने 1037 रैंकिंग अंकों के साथ पुरुष युगल बैडमिंटन में भारत की शीर्ष रैंकिंग हासिल की है।

बांदा, 02 अक्टूबर।

बुंदेलखंड के बांदा निवासी अर्श मोहम्मद ने अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर बैडमिंटन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में उन्होंने पुरुष युगल वर्ग में 1037 रैंकिंग अंकों के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से बांदा और पूरे बुंदेलखंड के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

अर्श मोहम्मद ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित सीनियर योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके बाद राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी खेल यात्रा की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

बांदा शहर के बलखंडी नाका में फैशन टेलर्स की दुकान चलाने वाले अशफाक अहमद के पुत्र अर्श ने निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। पुरुष युगल वर्ग में देश की शीर्ष रैंकिंग तक पहुंचना उनके लंबे संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

अर्श की सफलता पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इन्द्रवीर सिंह, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव काजी जमीर, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, हार्पर क्लब के बैडमिंटन कोच अनवर अली, बैडमिंटन कोच प्रदीप कुमार, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव, कमेंट्रेटर महेश गर्ग और महेश साहिल ने भी अर्श को शुभकामनाएं दीं।

स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप ने उम्मीद जताई कि अर्श आगे भी अपनी उपलब्धियों का सिलसिला जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्श की कामयाबी बांदा और बुंदेलखंड के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़