Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
02 Oct, 2026

एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों को झटका, प्रिया मलिक समेत तीन शुरुआती मुकाबलों में हारे

एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में प्रिया मलिक, रजत रुहाल और दीपांशी को अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

आइची-नागोया, 02 अक्टूबर।

एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार सुबह भारतीय पहलवानों के लिए अच्छा नहीं रहा। महिला 76 किलोग्राम में प्रिया मलिक, पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम में रजत रुहाल और महिला 50 किलोग्राम में दीपांशी को अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

महिला 76 किलोग्राम के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में प्रिया मलिक को किर्गिस्तान की ऐपेरी मेदेत किजी ने 6-1 से शिकस्त दी। पूरे मुकाबले में प्रिया बढ़त बनाने के लिए संघर्ष करती रहीं और हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम के राउंड ऑफ 16 में रजत रुहाल का सामना कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक से हुआ। कासिमबेक ने उन्हें 8-3 से हराया। पहले दौर में निष्क्रियता की चेतावनी के बाद रजत के खिलाफ एक अंक गया और कजाक पहलवान ने 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे दौर में रजत ने जोरदार वापसी की। उन्होंने कासिमबेक के पैर पर हमला कर टेकडाउन के जरिए दो अंक हासिल किए और 2-1 की बढ़त बना ली। कासिमबेक को भी निष्क्रियता की चेतावनी मिली। इसके बाद रजत ने अच्छी रक्षात्मक कुश्ती करते हुए एक और अंक जुटाया और स्कोर 3-1 कर दिया।

मुकाबले के अंतिम मिनट में कासिमबेक ने लेग लेस के जरिए रजत पर दबाव बनाया और लगातार अंक हासिल कर बढ़त पलट दी। आखिर में कजाक पहलवान ने 8-3 से मुकाबला जीत लिया।

महिला 50 किलोग्राम में युवा भारतीय पहलवान दीपांशी को जापान की अनुभवी पहलवान यूई सुसाकी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से हराया। सुसाकी ने शुरुआत में दीपांशी को मैट से बाहर कर एक अंक लिया और फिर टेकडाउन तथा रोल के जरिए अपनी बढ़त बढ़ाते हुए पहले दौर के अंत तक स्कोर 7-0 कर दिया।

दूसरे दौर में सुसाकी ने एक और टेकडाउन के साथ स्कोर 9-0 किया। इसके बाद एक और सफल दांव से उन्होंने 11-0 की बढ़त हासिल कर मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता से जीत लिया। हालांकि, यदि सुसाकी फाइनल में पहुंचती हैं तो दीपांशी को रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक के लिए मुकाबले में उतरने का अवसर मिल सकता है। 

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़