उत्तर प्रदेश
25 Mar, 2026

नोएडा में 28वां पिंक बूथ: महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का कदम

नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 28वें पिंक बूथ का उद्घाटन कर महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल की।

नोएडा, 25 मार्च 2026।

चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गौर सिटी-दो स्थित एक सोसाइटी के सामने नए निर्मित 28वें पिंक बूथ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायतें किसी डर या संकोच के बिना पिंक बूथ में पहुंचाकर दर्ज करवा सकती हैं। यहां महिला पुलिसकर्मी ही उनकी समस्याएं सुनती हैं और अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने बताया कि पिंक बूथ का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और उन्हें भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराना है।

गौतमबुद्ध नगर में पिंक बूथ की संख्या बढ़ाकर प्रत्येक क्षेत्र में खोली जा रही है। वर्तमान में 28 पिंक बूथ सक्रिय हैं। महिलाएं और युवतियां पिंक बूथ पर जाकर अपनी समस्याएं साझा कर रही हैं और महिला पुलिसकर्मियों के मार्गदर्शन में तुरंत समाधान पा रही हैं। इससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी देखने को मिल रही है। पिंक बूथ केवल शिकायत दर्ज करने का केंद्र नहीं हैं, बल्कि यहां समस्या का तत्काल समाधान भी किया जाता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, डीसीपी महिला अनुकृति शर्मा, एडीसीपी आर. के. गौतम और एसीपी पवन कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के छोटे बच्चों को पुलिस आयुक्त ने स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।