क्रिकेट
05 Mar, 2026

श्रीलंका सीरीज के लिए अफगान टीम घोषित, इब्राहिम जदरान बने टी-20 कप्तान

अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए इब्राहिम जदरान को टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी है।

नई दिल्ली, 05 मार्च 2026

अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को राशिद खान को टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटा दिया गया, जबकि उनके उपकप्तान इब्राहिम जदरान को इस प्रारूप की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि बोर्ड के दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण और टीम प्रबंधन में हाल में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए टी-20 सेटअप में नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें नए मुख्य कोच की नियुक्ति भी शामिल है और इसी के अनुरूप यह फैसला किया गया है।

राष्ट्रीय चयन समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शीर्ष क्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शराफुद्दीन अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को टी-20 टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा फरीद अहमद मलिक की वनडे टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

अपने पिछले वनडे मुकाबले में पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने बिलाल सामी ने वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है और उन्हें टी-20 टीम के रिजर्व पूल में भी रखा गया है। बिलाल के साथ नांग्याल खारोटी और एजाज अहमदजई टी-20 रिजर्व में शामिल होंगे, जबकि बशीर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी और कैस अहमद को वनडे रिजर्व में रखा गया है।

इस बीच बोर्ड ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में बने हालात पर भी करीबी नजर रखे हुए है और सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार चर्चा कर रहा है कि क्या यह सीरीज पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकती है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच यह सीरीज 13 से 25 मार्च के बीच खेली जानी है, जिसमें दोनों टीमें तीन टी-20 और उसके बाद तीन वनडे मैच खेलेंगी।

टी-20 टीम:इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व: नांग्याल खारोटी, बिलाल सामी और एजाज अहमदजई।

वनडे टीम:हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटी, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी।

रिजर्व: कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी और बशीर अहमद।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।