नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2026।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अरुण जेटली स्टेडियम का दौरा कर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से मुलाकात की। दोनों टीमें शनिवार को यहीं आईपीएल का मुकाबला खेलेंगी। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस दौरे की जानकारी साझा की।
उपराज्यपाल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और पूरी टीम से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे घरेलू मैदान पर जोश और खेल भावना के साथ सीजन का दूसरा मैच खेलें। उन्होंने मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी मैदान पर बातचीत की और भारतीय क्रिकेट में विश्व स्तरीय प्रतिभा व अनुभव की सराहना की।
उपराज्यपाल ने खेल को एकता और राष्ट्रीय गौरव बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैच खेल भावना का उत्सव होगा और राष्ट्रीय राजधानी के प्रशंसकों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने अरुण जेटली स्टेडियम के समर्पित ग्राउंड स्टाफ को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे उनका अथक प्रयास और सावधानीपूर्वक की गई तैयारी हर सफल खेल आयोजन की रीढ़ है। आईपीएल के भव्य आयोजन में इन गुमनाम नायकों का योगदान खेल भावना के लिए अपरिहार्य है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


