अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
06 Apr, 2026

शतरंज में भारत की वैशाली ने दिखाई जबरदस्त रणनीति

फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के सातवें राउंड में आर वैशाली ने शानदार जीत दर्ज की। अन्ना मुजिचुक अंकतालिका में पहले, वैशाली दूसरे और अन्य मुकाबले ड्रॉ पर खत्म।

नई दिल्ली, 06 अप्रैल

फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के सातवें राउंड में भारत की ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की। उन्होंने तान झोंगयी को मात देकर सात राउंड में चार अंक जुटा लिए हैं और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। शीर्ष स्थान पर अन्ना मुजिचुक 4.5 अंकों के साथ बनी हुई हैं।

वैशाली और झोंगयी का मुकाबला मध्य खेल तक संतुलित दिख रहा था, लेकिन 36 से 38वीं चाल में झोंगयी की गलतियों (Rc6, Kg7, Ra1) का वैशाली ने पूरा लाभ उठाया। 38वीं चाल में Rxf6 खेलकर उन्होंने एक प्यादा जीता और काले राजा की सुरक्षा कमजोर कर दी। इसके बाद Kxf6 चाल ने झोंगयी के राजा को और खुला छोड़ दिया, जिसे वैशाली ने कुशल रणनीति के साथ भुनाया और जीत दर्ज की।

वहीं, भारत की दिव्या देशमुख को कैटेरीना लाग्नो के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। दिव्या ने बेहतर स्थिति बनाकर रूक एंडगेम में जीत की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन लगातार रूक चेक (Rd8–Rd7+–Rd8) की वजह से लाग्नो वापसी करने में सफल रहीं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अन्य मुकाबलों में अन्ना मुजिचुक ने बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त बनाए रखी। झू जिनेर और अलेक्जेंड्रा गोरयाचकिना के बीच भी मुकाबला ड्रॉ रहा।

ओपन वर्ग में भारत के आर प्रज्ञानानंद ने फैबियानो कारुआना के खिलाफ जीत की कोशिश की, लेकिन थ्रीफोल्ड रिपिटिशन की वजह से मैच ड्रॉ रहा। हिकारू नाकामुरा और मैथियास ब्लूबाम के बीच भी ड्रॉ हुआ। अनिश गिरी ने जावोखिर सिंदारोव की जीत की लय को रोकते हुए ड्रॉ कराया। सिंदारोव 7 राउंड में 6 अंकों के साथ ओपन वर्ग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

इसके अलावा, चीन के वेई यी ने आंद्रेई एसिपेंको को हराकर अहम जीत दर्ज की।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़