असम
05 Jun, 2026

असम मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 12 विधायक लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में आज 12 विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

गुवाहाटी, 05 जून।

असम सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की टीम में आज 12 नए विधायकों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया जाएगा।

इन सभी मंत्रियों को आज शुक्रवार के दिन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, जिसके साथ ही राज्य के कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों की सूची में अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुवा, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, पियूष हजारिका, डॉ. रणोज पेगू और सुशांत बरगोहाईं के नाम शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए गुवाहाटी स्थित ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में पूरी तैयारी कर ली गई है।

इस गरिमामयी समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की विशेष उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर राज्य के उच्चाधिकारी और कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही असम की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़