प्रशासनिक खबरें
15 Jun, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे साइबर सुरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित एक विभागीय परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे जिसमें डेटा सुरक्षा और गवर्नेंस पर चर्चा होगी।

भोपाल, 15 जून।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने के विषय पर केंद्रित है। इसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और एमपी-सीईआरटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों, डेटा संरक्षण की आवश्यकताओं और डिजिटल शासन प्रणालियों की सुरक्षा पर विचार-विमर्श करना है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ), तकनीकी विशेषज्ञ, नीति निर्माता और साइबर सुरक्षा से जुड़े कानूनी विशेषज्ञ तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आयोजन के दौरान एमपी-सीईआरटी की भूमिका, राज्य स्तरीय प्रबंधन रणनीति और विभागों के लिए उपलब्ध सुरक्षा सहायता तंत्र पर विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) अधिनियम, डेटा गोपनीयता और अनुपालन संबंधी विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल अवसंरचना, नेटवर्क सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुरक्षा उपायों पर तकनीकी जानकारी साझा की जाएगी।

कार्यशाला के अंतिम चरण में अधिकारियों और सीआईएसओ को समूहों में विभाजित कर जोखिम मूल्यांकन और डेटा सुरक्षा पर मंथन कराया जाएगा। इन समूहों की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़