शेयर बाज़ार
15 Jun, 2026

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी: शांति समझौते की खबरों के बीच निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अमेरिका और ईरान के बीच शांति बहाली के ऐतिहासिक समझौते से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है, जिसके सकारात्मक प्रभाव से दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों में आज जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 15 जून।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति बहाली की खबर से ग्लोबल मार्केट में खुशहाली का माहौल है। इस सकारात्मक घटनाक्रम का असर अमेरिकी बाजारों पर साफ दिखा है, जहाँ पिछले कारोबारी सत्र में शानदार तेजी दर्ज की गई। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स की मौजूदा चाल भी बाजार में उत्साह के संकेत दे रही है। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी चौतरफा खरीदारी का दौर जारी है।

मध्य-पूर्व में तनाव कम होने और होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। इसके अलावा, स्पेसएक्स की शानदार लिस्टिंग ने वॉल स्ट्रीट में निवेशकों का मनोदशा बेहतर कर दी है। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 353.51 अंक की उछाल के साथ 51,202.26 के स्तर पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.50 प्रतिशत बढ़कर 7,431.46 पर और नैस्डेक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,888.84 के स्तर पर रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 436.46 अंक की मजबूती के साथ 51,638.72 पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों की स्थिति भी काफी उत्साहजनक रही। एफटीएसई इंडेक्स 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,471.72 पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स ने 1.80 प्रतिशत की छलांग लगाकर 8,350.87 का स्तर छुआ, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 1.73 प्रतिशत उछलकर 24,635.30 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया।

एशियाई शेयर बाजारों में भी आज जमकर खरीदारी हो रही है। एशिया के सभी नौ प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,930.50 पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में 1.03 प्रतिशत और कोस्पी इंडेक्स में 5.44 प्रतिशत की भारी उछाल देखी जा रही है। निक्केई इंडेक्स 4.86 प्रतिशत, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 4.12 प्रतिशत, ताइवान वेटेड इंडेक्स 2.70 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.92 प्रतिशत, हैंग सेंग इंडेक्स 0.48 प्रतिशत और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़