मध्य प्रदेश
15 Jun, 2026

इंदौर ने रचा इतिहास: जल संरक्षण के लिए 'मिनी थान' दौड़ बनी विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज

इंदौर में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई देश की सबसे छोटी 'मिनी थान' दौड़ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

इंदौर, 15 जून।

स्वच्छता की राजधानी इंदौर ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। शहर ने जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को आयोजित देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

नगर निगम द्वारा आयोजित यह दौड़ पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक रही। वर्षा जल संचयन के संदेश के साथ हुई इस अनूठी प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शपथ के साथ हुई।

क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने नागरिकों से घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की अपील की। उन्होंने शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए लोगों से छोटी दूरी के लिए पैदल चलने का भी आग्रह किया।

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि गिरते भूजल स्तर को सुधारना ही शहर की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे वर्षा जल को सहेजने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाएं, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे।

दौड़ के माध्यम से न केवल जल बचाने का संकल्प लिया गया, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। इंदौर की जनता का यह जुनून साबित करता है कि शहर किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़