सरकार व नीतियाँ
15 Jun, 2026

देश में नहीं होगी खाद्यान्न की कमी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अल-नीनो के असर पर दिया भरोसा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया है कि अल-नीनो के प्रभावों के बावजूद भारत में खाद्यान्न का पर्याप्त बफर स्टॉक उपलब्ध है और खाद की कोई कमी नहीं होगी।

नई दिल्ली, 15 जून।

देश में अल-नीनो के प्रभावों के बावजूद खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी तरह का संकट नहीं होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आयोजित माइंडमाइन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास खाद्यान्न का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद सरकार पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खरीफ की फसल सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को किसी भी तरह की खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

साथ ही, वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि आगामी रबी सीजन के लिए उर्वरकों की आपूर्ति का सिलसिला इस साल नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। सरकार कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़