नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को रोमांचक मैचों के साथ हुआ। मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, स्टनर अकादमी और रामजस कॉलेज ने अपने पहले मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।
पुरुष वर्ग में मेज़बान एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 77-42 से मात दी। रूपेश भाटी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। एक अन्य मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 80-60 से हराया। इस मैच में भाव्या को उनके शानदार खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।
महिला वर्ग में स्टनर अकादमी ने आईपी कॉलेज को 76-40 से पराजित किया, जिसमें शेरिल के खेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान दिया गया। वहीं, रामजस कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 40-28 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की। इस मैच में वेदा श्रीवास्तव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के संयुक्त सचिव संदीप सरकारिया, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान निदेशक डॉ. इंदरप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से किया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
