नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहां शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक तेज गिरावट का शिकार बने। हालांकि, थोड़ी देर बाद बाजार में खरीदार सक्रिय हुए, जिससे निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। सुबह करीब 10 बजे तक सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।
प्रारंभिक कारोबार में प्रमुख शेयरों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और कोल इंडिया के शेयरों में 3.28 प्रतिशत से 0.72 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आयशर मोटर्स के शेयर 2.65 प्रतिशत से 1.86 प्रतिशत तक फिसलते दिखाई दिए।
अब तक के कारोबार में कुल 2,649 शेयरों में लेनदेन हो रहा था, जिनमें से 1,387 शेयर बढ़त में और 1,262 गिरावट में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी रही, जबकि 19 में दबाव बना रहा। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 14 हरे निशान में और 36 लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
बीएसई सेंसेक्स 372.49 अंक की गिरावट के साथ 75,734.36 पर खुला और शुरुआती दौर में 824.44 अंक लुढ़ककर 73,282.41 तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में लिवाली बढ़ने से गिरावट में कमी आई। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 204.27 अंक की कमजोरी के साथ 73,902.58 पर ट्रेड करता नजर आया।
एनएसई निफ्टी ने भी 129.55 अंक टूटकर 22,838.70 पर कारोबार शुरू किया और शुरुआती गिरावट में 22,719.30 तक फिसल गया। बाद में खरीदारी के समर्थन से इसमें सुधार आया। 10 बजे तक निफ्टी 84.80 अंक नीचे 22,883.45 पर बना रहा।
इससे पहले सोमवार को बाजार ने मजबूत प्रदर्शन किया था, जहां सेंसेक्स 787.30 अंक चढ़कर 74,106.85 पर और निफ्टी 255.15 अंक की बढ़त के साथ 22,968.25 पर बंद हुआ था।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
