शेयर बाज़ार
06 Apr, 2026

एफपीआई बिकवाली जारी, मार्च के रिकॉर्ड के बाद अप्रैल में भी दबाव

अप्रैल की शुरुआत में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में दबाव बना है, लेकिन कई शेयरों की कीमतें निवेशकों के लिए आकर्षक बन गई हैं।

नई दिल्ली, 06 अप्रैल। 

अप्रैल महीने की शुरुआत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी है। सिर्फ अप्रैल के पहले दो कारोबारी दिन यानी एक और दो अप्रैल को ही एफपीआई ने घरेलू इक्विटी मार्केट से 19,837 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इस महीने का कारोबारी दौर तीन अप्रैल यानी गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण सीमित रहा। इससे पहले मार्च 2026 में एफपीआई ने रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ रुपये की बिक्री कर इतिहास रचा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ गई है। निवेशक अपने पैसे की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के शेयर बाजार में बेच रहे हैं। भारतीय बाजार में भी विदेशी निवेशक इसी वजह से सक्रिय बिकवाली कर रहे हैं।

मार्च में एफपीआई ने अक्टूबर 2024 में बने एक महीने के बिक्री रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अक्टूबर 2024 में विदेशी निवेशकों ने 94,017 करोड़ रुपये की बिक्री की थी, जिसे मार्च 2026 में 1.17 लाख करोड़ रुपये के साथ पीछे छोड़ दिया गया।

इसके विपरीत, फरवरी 2026 में विदेशी निवेशकों ने 22,615 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की थी, जो पिछले 17 महीनों में सबसे बड़ी खरीदारी रही। इस खरीदारी ने शेयर बाजार में थोड़ी स्थिरता लाई थी, लेकिन मार्च और अप्रैल की बिकवाली ने बाजार में फिर दबाव बना दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग और इससे पैदा हुई वैश्विक अस्थिरता के कारण निवेशकों में डर का माहौल है। क्रूड ऑयल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है और रुपये में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर मजबूत होने के कारण विदेशी निवेशक घरेलू बाजार से पैसा निकालकर अमेरिकी बाजार में निवेश कर रहे हैं।

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार 2026 में विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार से 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी कर दी है। खुराना सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रवि चंदर खुराना का कहना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव बना रहेगा, विदेशी निवेशकों की वापसी मुश्किल है।

हालांकि खुराना ने यह भी कहा कि लगातार बिकवाली के बावजूद कई सेगमेंट्स में वैल्यूएशन घटने के कारण कुछ शेयरों की कीमत आकर्षक हो गई है। ऐसे समय में निवेशकों को मार्केट एक्सपर्ट की सलाह से ही निवेश करने की योजना बनानी चाहिए, वरना बड़े नुकसान का खतरा बना रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।