नई दिल्ली, 06 अप्रैल।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की कमजोरी दिखाई दी। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,50,920 रुपये से 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा। 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये से 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई और यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा था। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,390 रुपये दर्ज की गई।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये के स्तर पर बिका। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हुआ। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने के भाव में हल्की कमजोरी रही। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



